आयुक्त हिमांशु भट्ट ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से ली जानकारी
आयुक्त हिमांशु भट्ट ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से ली जानकारी
Share:

रतलाम से प्रवीण दीक्षित की रिपोर्ट

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर हिमांशु भट्ट ने नगर निगम रतलाम के आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नव नियुक्त निगम आयुक्त भट्ट ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा की 

समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, पेयजल, जनकल्याणकारी योजनाऐं आदि के पावर पांईट प्रेजेन्टेशन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली मूलभुत सुविधाओं के कार्य प्रमुखता से किये जाने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी, सत्यप्रकाश आचार्य, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उपंयत्री सर्वश्री राजेन्द्र मिश्रा, बी.एल. चौधरी, सुहास पंडित, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक सुभाष गोयल, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रामकल्याणे, कमल भाटी सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगम आयुक्त भट्ट का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

सौरव गांगुली ने जारी किया केरल सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान का 'लोगो'

शहडोल संभाग का गठन कब हुआ था ?

आपके लिए बहुत जरुरी है ये प्रश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -