होली पूजन में पहनें ये 5 शुभ रंग, मिलेगा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
होली पूजन में पहनें ये 5 शुभ रंग, मिलेगा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Share:

आने वाले 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को धुलेंडी और 22 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप सभी को बता दें कि धुलेंडी और रंगपंचमी को रंगोत्सव रहता है और इस दिन रंगों का खासा महत्व रहता है। अब हम आपको बताते हैं कि कौनसे ऐसे 5 शुभ रंग है जिन रंगों के वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

हरा : हरा रंग जहां माता दुर्गा और बुध ग्रह का रंग है वहीं यह माता लक्ष्मी का रंग भी है। जी हाँ और यह रंग सौभाग्य का रंग भी माना जाता है। प्रकृति का रंग हरा ही है। इस वजह से होलिका दहन के दौरान पूजा हरे रंग के कपड़े पहनकर ही करें।  

लाल : लाल रंग माता लक्ष्मी का ही रंग है। यह मंगलकारी, सौभाग्य, उत्साह, ऊर्जा, हर्ष, सेहत और प्रसन्नता के साथ ही पराक्रम का रंग भी है। लाल टीका शौर्य एवं विजय का प्रतीक है। लाल रंग धन, विपुल संपत्ति, समृद्धि और शुभ-लाभ को प्रकट करने वाला है। इस वजह से होलिका दहन के दौरान लाल रंग के कपड़े पहने। 

पीला : यह रंग ज्ञान और विद्या, सुख, शांति, धन, समृद्धि, बुद्धि, अध्यात्म, शिक्षा, धर्म, और देवी देवताओं का रंग है। इस वजह से होलिका दहन के दौरान पीला पहन सकते हैं।
 
गुलाबी : गुलाबी रंग को भाग्य, प्रेम और सौभाग्य का सूचक माना जाता है। गुलाबी रंग से सकारात्मक वातावरण बनता है। इस वजह से होलिका दहन के दौरान गुलाबी रंग पहन सकते हैं।

केसरिया : यह रंग धर्म, ज्ञान, त्याग, तपस्या और वैराग्य का रंग है। इस रंग को साधुता, ‍पवित्रता, शुचिता, स्वच्छता और परिष्कार का द्योतक माना गया है। यह रंग शुभ संकल्प का सूचक है। शिवाजी की सेना का ध्वज, राम, कृष्ण और अर्जुन के रथों के ध्वज का रंग केसरिया ही था। इस वजह से होलिका दहन के दौरान केसरिया रंग पहन सकते हैं।

होली से एक दिन पहले घर में बनाए यह राजस्थानी मिठाई

होली से पहले सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, CNG की कीमत में हुई इतनी कटौती

HOLI: मांग में हैं गोल्डन गुझिया से लेकर चांदी-सोने की पिचकारी, कीमते सुनकर उड़ेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -