कॉलेज स्टूडेंट की यमुना में डूबने से हुई मौत
कॉलेज स्टूडेंट की यमुना में डूबने से हुई मौत
Share:

 

यमुनानगर : बीते शुक्रवार को तेज गर्मी के चलते खालसा कॉलेज के 6 स्टूडेंट यमुना में नहाने के लिए चले गए नहाते हुए 3 स्टूडेंट गहरे पानी में चले और अचानक डूबने लगे,जब शौर हुआ तो कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़े लेकिन तब तक 2 स्टूडेंट पानी में डूब चुके थे तथा एक को बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर लाया गया।

डूबने वाले दो स्टूडेंट की तलाश करने के लिए यमुनानगर निवासी गोताखोर राजीव कुमार को टीम के साथ बुलाया गया। इस टीम ने 2 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद दोनों के शवो को ढूँढ निकाला मामला सरसावा (यूपी) थाना के अधीन आता था इसलिए दोनों शवों को यूपी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

पुलिस के मुताबिक खालसा कॉलेज में पढ़ने वाले अंकित,विनय,शिवम,आजाद,विपुल सहित अन्य युवक पेपर के बाद यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त बीएससी फाइनल के स्टूडेंट्स करनाल निवासी विपुल, फतेहपुर यूपी के मुसौल का शिवम यमुनानगर के नाहर माजरा निवासी आजाद नदी में डूबने लगे। गोताखारों के मदद से आजाद को बचा लिया गया लेकिन शिवम विपुल की मौत हो गई।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -