केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कॉलेज छात्रा ने इक्कठा किये डेढ़ लाख रुपये
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कॉलेज छात्रा ने इक्कठा किये डेढ़ लाख रुपये
Share:

तिरुवनंतपुरम। केरल में आयी भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तिया भी मदद कर रही है। लेकिन इन मदद करने वाले लोगों में अब केरल की एक कॉलेज छात्रा का नाम भी जुड़ गया है। हनान हामिद नमक इस लड़की ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रूपए इक्कठा कर के दिए है। 

ओणम मनाने के पीछे है ये खास वजह

आपको बता दे कि हनान हामिद वही लड़की है जिसे कुछ समय पहले अपने मछली बेचने वाले वीडियो के लिए इंटरनेट पर ट्रोल किया गया था। दरअसल केरल की रहने वाली हनान एक गरीब परिवार से है। उन्हें अपनी परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कॉलेज के बाद मछली बेचना पड़ता है। लेकिन अब केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने घर -घर जा कर लोगों से अपील कर के डेढ़ लाख रूपए इक्कठा कर लिए है। 

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रेल्वे का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि केरल में पिछले 15 दिनों से चल रही भारी बारिश की वजह से भीषण बाढ़ के हालत बने हुए है। इस बाद में अब तक 357 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। इसे इस सदी की सबसे भीषण बाढ़ करार दिया गया है। 

खबरें और भी 

केरल बाढ़ संकट : सुप्रीम कोर्ट ने दिए सरकार को दिशानिर्देश

केरल बाढ़ : शनिवार को 33 लोगों ने गंवाई जान, मरने वालों की संख्या हुई 357

केरल बाढ़ पर सियासी खेल, कांग्रेस ने की राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -