कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव हुए जबलपुर के कलेक्टर
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव हुए जबलपुर के कलेक्टर
Share:

जबलपुर: इस समय सभी जगह कोरोना वायरस का कहर दोबारा देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया इस समय इसी महामारी से जूझ रही है। इस बीच कोरोना वैक्सीनेशन भी जारी है। जी हाँ, भारत ने इस वायरस से लड़ाई के लिए वैक्सीन बना ली है और देश भर में टीकाकरण अभियान जारी है। वहीं कई जगहों पर टीकाकरण होने के बाद भी लोगों को कोरोना हो रहा है। इसी लिस्ट में एक नाम शामिल हुआ है जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का है।

आप सभी को बता दें कि उन्होंने 8 फरवरी को कोरोना का पहला डोज लिया था, लेकिन बीते सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही कर्मवीर को हल्का बुखार हो गया था, और उसी के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन करते हुए कोरोना की जांच कराई। बीते सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई और उसमे वह पॉजिटिव पाए गए हैं। इस समय कर्मवीर शर्मा घर पर ही क्वारंटीन रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि खबरें हैं कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा लापरवाही की वजह से संक्रमण का शिकार हुए। उनसे जुड़े सूत्रों को माना जाए तो बीते 8 फरवरी को कर्मवीर शर्मा ने वैक्सीन का पहला डोज लिया था।

वहीं उसके बाद 7 मार्च को उन्हें दूसरा डोज लेना था, लेकिन किसी कारण से वह दूसरा डोज नहीं ले पाए। इसी के चलते यह सब हुआ है। वैसे आप जानते ही होंगे भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। पहले यह डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई। वहीं इसके बाद यह वैक्सीन अब सीनियर सिटिजन को लगाई जा रही है। इस समय यह वैक्सीन दो पार्ट में लगाई जा रही है।

'लाल सिंह चड्ढा' में विजय सेतुपति की जगह ये मशहूर साउथ सुपरस्टार आएगा नजर, मचेगा जबरदस्त धमाल

क्या पेट्रोल-डीजल GST के अंदर लाने जा रही मोदी सरकार ? वित्तमंत्री सीतारमण ने दिया जवाब

उज्जैन में बरती जा रही सख्ती, बिना मास्क वालों को भेजा जा रहा जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -