तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने की पत्रकार वार्ता
तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने की पत्रकार वार्ता
Share:

देवास /ब्यूरो। आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके चलते लोगो में खासा उत्साह भी दिखाई दे रहा है वही अमृत महत्व के चलते शासन प्रशासन और आम लोग भी इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है वही आज देवास जिले में भी इस अभियान के तहत “हर घर तिरंगा अभियान” एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। 

जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से “हर घर तिरंगा अभियान” एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात पत्रकारों को तिरंगें झंडों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाना है और “हर घर तिरंगा अभियान” में सभी को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराना और दूसरों को भी प्रेरित करना है। 

उन्होंने सभी से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। इस दौरान एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, डीएसपी यातायात श्री किरण शर्मा एवं सभी पत्रकारबंधु उपस्थित थे। आपको बता दे की शासन प्र्शन द्वारा इस अभियान को जान जान तक पहुंचने के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे है। इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में ध्वज भी निर्माण किये जा रहे है। 

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जांच पूरी होने तक नहीं होगी गिरफ़्तारी

नितीश कुमार ने क्यों तोड़ा भाजपा से नाता ? सुशिल मोदी ने खोला बड़ा राज़

'आपको तो जनता ने ही भगा दिया है..', अखिलेश यादव पर केशव मौर्या का पलटवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -