अगले सप्ताह से इन 10 राज्यों में ठंड ढाएगी अपना कहर, तेजी से गिरेगा कई जगह का तापमान
अगले सप्ताह से इन 10 राज्यों में ठंड ढाएगी अपना कहर, तेजी से गिरेगा कई जगह का तापमान
Share:

नई दिल्ली: अक्टूबर का माह गुजरने के साथ मौसम का रुख भी बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में एक साथ एक्टिव हुए दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 10 राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी लगने वाली है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान 6 से 7 नवंबर के मध्य तेजी से गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन और रात के तापमान में 11 से 17 डिग्री का अंतर आने के आसार भी देखे गए है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इस समय उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक ड्राइ नॉर्थ-वेस्ट हवाएं भी चल रही है। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के उपरांत ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर आने वाली है। जिसके कारण ही 6 नवंबर से देश में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर से लेकर मध्य भारत तक दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लग जाएगी।

दिन में मौसम साफ रहेगा, सुबह-शाम सर्दी बढ़ेगी: खबरों का कहना है कि  आने वाले सप्ताह से गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आसमान साफ रहने से रात से सुबह के समय सर्दी महसूस होने लगेगी, लेकिन दोपहर का तापमान अभी 30 से 35 डिग्री के मध्य रहने वाला है। मध्य इंडिया तक के हिस्सों में सुबह और शाम के समय धुंध और कुहासा छा सकता है। बिल्कुल खुले स्थानों पर हल्का कोहरा भी छा सकता है। दूसरी तरफ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक हफ्ते में धीरे-धीरे तापमान गिरने का अनुमान भी है।

छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य, मोदी-शाह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि आज, इन्होने ही सबसे पहले दिया था 'स्वराज' का नारा

33 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से बनेंगे सीएम राइज स्कूल- मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -