भारत के उत्तरी भाग में जल्द बढ़ेगी ठंड की मार
भारत के उत्तरी भाग में जल्द बढ़ेगी ठंड की मार
Share:

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ भागों और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है।

IMD ने कहा यह अनुमान है कि आने वाले 4 से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर भागों, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। पूर्वी भारत के अधिकतर भागों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड किए जा सकते है।

IMD ने एक बयान में कहा है कि 17 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर  के मध्य, पश्चिमी यूपी में और 19 तथा 20 दिसंबर के मध्य गुजरात में शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कर लिया गया है। दिल्ली में अगले 2-3 दिन में पारा और गिरने का संभावना  है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा छाया रहने वाला है।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से तेलंगाना राज्य में बैंकिंग सेवा बुरी तरह प्रभावित

भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करवाएगी ये ट्रेन.. इंडियन रेलवे ने शुरू की ये सेवा

विराट कोहली की PC के बाद आया गांगुली का रिएक्शन, जानिए क्या बोले दादा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -