सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी
सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी
Share:

भोपाल : हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लगातार आठ दिन से मध्य प्रदेश के 95 फीसदी शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बीती रात मंडला और खजुराहो प्रदेश भर में सबसे ठंडे रहे। वहां रात का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया । प्रदेश सबसे कम तापमान खजुराहो 3 डिग्री और मंडला में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अन्य जिले नरसिंहपुर, मलाजखंड, श्योपुरकलां, उमरिया, जबलपुर, मंडला, खजुराहो और दतिया भी शीत लहर की चपेट में रहे। 

प्राप्त जानकारी अनुसार राजधानी में भी लगातार आठवें दिन गुरुवार की रात पारा छह सात डिग्री के बीच बना हुआ है। गुरुवार की रात 7 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा प्रदेश के मालवा, निमाड़, महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल समेत भोपाल संभाग में ठंड का दौर जारी है। 

इन जिलों में चलेगी शीतलहर 
मौसम विभाग की माने तो भोपाल और आसपास 8 किलोमीटर की रफ्तार शीतलहर चलेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से ठंडी हवा आ रही है इस वजह से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट हुई है, जिससे ठंड बढ़ी है। वही विभाग ने चेतावनी दी है कि शहडोल संभाग के जिले और छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर और होशंगाबाद जिलों में शीतलहर चलेगी

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे देश को कपकपाया

कड़ाके की ठण्ड से परेशान हुए दिल्लीवासी, इतना कम था तापमान

ठण्ड से काँपी दिल्ली, शिमला से भी निचे पहुंचा तापमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -