उत्तराखंड : अगले 24 घंटे भारी शीतलहर की चपेट में रहेगा प्रदेश, अलर्ट जारी
उत्तराखंड : अगले 24 घंटे भारी शीतलहर की चपेट में रहेगा प्रदेश, अलर्ट जारी
Share:

देहरादून : पूरे देश में जहां ठंड जमा रही है तो वही मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जबकि मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। देहरादून में भी पाला पड़ने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 22.7 और रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है.

यदि बात देहरादून की करे तो यहां मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात को पाला पड़ने की वजह से परेशानी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पेयजल की समस्या हो गई

चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी और औली में लगातार गिर रहे तापमान के कारण गदेरे और झरने जम गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गदेरों में बहती जलधारा जमने से निचले क्षेत्र जोशीमठ नगर के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या हो गई है। जोशीमठ में इन दिनों तापमान माइनस 3, नीती घाटी में माइनस 18 है।

कोहरे के कारण उड़ानों पर पड़ा असर, एक घंटे देरी से उड़े विमान

अब तक सबसे ठंडा हुआ माउंटआबू , पारा 0 डिग्री

सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -