कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, अभी और नहीं मिलेगी राहत
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, अभी और नहीं मिलेगी राहत
Share:

नई दिल्ली : पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखना शुरू हो जाएगा। वही कोहरे ने हरियाणा को अपनी चपेट में ले लिया है। शाम होते ही तापमान में गिरावट हुई और कोहरा बढ़ने लगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम सात बजे तक कोहरे की चादर हर तरफ दिखाई दी और दृश्यता भी काफी कम रही। हरियाणा के साथ पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। रांची में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में 1.4 रहा। पहाड़ी राज्यों में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

देहरादून में साफ रहा मौसम 

प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तराखंड से मौसम ने अब कुछ राहत दी है। क्योकि शनिवार को यहां मौसम साफ़ रहा। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में कुछ वृद्धि होगी। रविवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वही यदि बात हिमाचल की करें तो रविवार को यहां दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। केलंग, मनाली व कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है। रविवार को केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

दिसंबर में कड़ाके की ठण्ड से टूटा 12 सालों का रिकॉर्ड

अमृतसर में बनी घने कोहरे की मोटी चादर, हवाई सेवा प्रभावित

राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -