दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में जमकर ठिठुरी राजधानी
दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में जमकर ठिठुरी राजधानी
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर चलने का सिलसिला निरंतर जारी है। वहीं सुबह के समय कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसके कारण ट्रेनों से लेकर उड़ानों तक पर प्रभाव देखा जा रहा है। कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में आज भी 16 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली के लोगों ने पिछले 11 वर्षों में इस बार जनवरी के महीने में सबसे अधिक शीतलहर का सामना किया है। जनवरी में अब तक 8 दिन ऐसे रहे हैं, जब दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रही। इससे पहले वर्ष 2021 में 7 दिन शीतलहर वाले रहे थे।

राजधानी में आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में काफी ठंडक रहा करती थी, मगर इस बार दिसंबर का माह अपेक्षाकृत गर्म रहा था। जनवरी महीने में लोगों को सामान्य से अधिक सर्दियों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि जनवरी के अभी तक पिछले दिनों में कड़ाके की सर्दी के दो दौर आ चुके हैं। शीतलहर वाली सर्दियों का पहला दौर 5 जनवरी को आरंभ हुआ था और निरंतर 5 दिनों तक दिल्ली के लोगों को शीतलहर से जूझना पड़ा था। जबकि, दूसरा 16 जनवरी से आरंभ हुआ और लगातार तीन दिन तक शीतलहर की हालत बनी रही।

मौसम विभाग के पास वर्ष 2012 से अब तक मौजूद आंकड़ों के अनुसार, 11 वर्षों में इस साल जनवरी के महीने में लोगों को सबसे अधिक शीतलहर का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2021 में 7 दिन शीतलहर चली थी। जबकि, वर्ष 2013 में ऐसे दिनों की तादाद छह रही थी। इस जनवरी की 16 तारीख को लोगों ने सबसे अधिक ठंड झेली। इस दिन दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पीएम किसान निधि के लाभार्थियों की सूची से बाहर हुए लाखों किसान, जानिए क्यों ?

केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन ने CCTV कंपनी से भी ली 7 करोड़ रुपए रिश्वत.., ACB ने शुरू की जांच

राजस्थान में घूसखोर अफसर को 'उत्कृष्ट सेवा मेडल' ! दिव्या मित्तल की गिरफ़्तारी के बाद हटा नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -