दिल्ली में ठंड का टॉर्चर, 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली में ठंड का टॉर्चर, 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, टूटा रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली भीषण ठंड की मार झेल रही है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बीते दो वर्षों में दिल्ली में जनवरी में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने खून जमा देने ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार (9 जनवरी) के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को शीत लहर चलने के साथ न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि शीत लहर की स्थिति निरंतर जारी है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में बर्फबारी दर्ज की गई है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि, इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, खासकर तब जब कोहरे का कहर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

'शीना बोरा जिन्दा है..', CBI कोर्ट में इन्द्राणी मुखर्जी का सनसनीखेज दावा

जोशीमठ: सीएम धामी से पीएम मोदी ने ली जानकारी, नुकसान के बाद विस्थापन पर बना प्लान

दिल्ली हिन्दू विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन ने मांगी पैरोल, रह चुका है AAP का पार्षद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -