सर्द मौसम के बाद भी तापमान में हो रहा इजाफा!
सर्द मौसम के बाद भी तापमान में हो रहा इजाफा!
Share:

बिलासपुर। देशभर में कड़ाके की सर्दी का असर अनुभव किया गया, हालांकि मौसम में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है मगर, लोगों को हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड महसूस नहीं हो रही है। बिलासपुर में यदि, आकंड़ों की बात की जाए तो, सोमवार का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, मंगलवार को तापमान 12.9 डिग्री दर्ज हो गया था। नवंबर और दिसंबर में सर्द मौसम का असर नज़र नहीं आया था। एक रात्रि में पारा करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। जनवरी माह में रात्रि में तापमान बढ़कर, 12.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न, संभागों में भी बदलाव का असर देखने को मिला है। इस तापमान को पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, जनवरी के प्रथम सप्ताह में, तापमान कम होने के स्थान पर बढ़ने लगा है। गौरतलब है कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण, नमी बनी रहती है। जिसके चलते तापमान बढ़ जाता है।

बुधवार को, तापमान प्रातः के समय 56 प्रतिशत रहा तो दूसरी ओर शाम को, 37 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। गौरतलब है कि, बिलासपुर में जनवरी माह में वातावरण सर्वाधिक सर्द रहा। बीते वर्ष तापमान 2017 में 13 जनवरी को तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2014 में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था।

वर्ष 2016 और वर्ष 2015 में तापमान 7.2 डिग्री रहा। इस वर्ष ठंड का असर, काफी कम माना गया। मौसम विभाग का कहना था कि, वातावरण में ठंडक अधिक नहीं रही। दिसंबर माह में कुछ ठंडक का अनुभव हुआ, मगर अब फिर से  तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अमेरिका: हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड ने 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

इतनी हो रही है ठंड कि उबलता पानी भी बन गया बर्फ

बाहर धूप सेंक रहे डॉक्टर, भीतर मरीज की मौत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -