भोपाल : कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
भोपाल : कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
Share:

भोपाल : गुरुवार को प्रदेश का रात का तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। हालात यह थे कि बुधवार को शाम 5 से गुरुवार को सुबह 5 तक तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी फिर कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू होगा। यानी अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। 

सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग

इस कारण बढ़ेगी ठंड

जानकारी के लिए बता दें की मकर संक्रांति के बाद राजधानी में दिन के तापमान में 3.6 डिग्री का इजाफा हुआ। दस दिनों के बाद दिन का तापमान 27 डिग्री के करीब पहुंचा। बुधवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान के पास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती घेरा बन गया है। इस वजह से दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। 

लोकपाल बिल: जब CJI ने वकील भूषण से कहा, सकारत्मक रहिए, दुनिया खूबसूरत दिखेगी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अगले तीन दिन तापमान में इजाफा हो सकता है। परंतु 21 जनवरी से प्रदेश में सीजन की सबसे तेज ठंड पड़ सकती है। शीतलहर भी चलने का अनुमान है। तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 

जेएनयू देशद्रोह मामले पर राम माधव का बड़ा बयान, कहा देश को गाली देना अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाओं को जान का खतरा, सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा

अविवाहित कपल के लिए सुरक्षित रूम दे रही ये वेबसाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -