शीतलहर की चपेट में प्रदेश, लगातार गिर रहा तापमान
शीतलहर की चपेट में प्रदेश, लगातार गिर रहा तापमान
Share:

भोपाल : हमेशा गर्मी में झुलसा देने वालें खजुराहो शहर में सर्दी का कहर शुरू हो गया है। बीती रात यहां न्यूनतम तापमान 01.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को ये 2.8 डिग्री पर था। वही पुरे प्रदेश के तेरह से अधिक जिले शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं राजधानी भोपाल में स्कूलों का समय बदलने की जानकारी नहीं मिलने की वजह से सोमवार को बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। 

उत्तरी सर्द हवा से लगातार तीसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर शहर ठंड से ठिठुरे। छतरपुर और सागर, दमोह, टीकमंगढ़, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन आदि जिलों में शीतलहर चली। इंदौर, नरसिंहपुर, सिवनी, श्योपुर कलां में ठंडा दिन यानी कोल्ड-डे रहा। 9 शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से भी कम रहा।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रविवार को यहां दिन का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। रात में पारा लगातार तीसरे दिन लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार रात का तापमान 9.7 डिग्री और शुक्रवार रात का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारी बर्फ़बारी से ख़ुशनुमा हुआ यहां का मौसम

उत्तरी हवाओं ने बड़ाई ठिठुरन,कोहरे से रेल सेवा प्रभावित

सीकर में लगातार रिकार्ड तोड़ रही सर्दी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -