दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 6 सालों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग बोला- अभी नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 6 सालों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग बोला- अभी नहीं मिलेगी राहत
Share:

नई दिल्ली:  कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवा की मार झेल रहे दिल्ली-NCR के लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले दो दिन तक सर्द हवाएं जारी रहेंगी। देश की राजधानी समेत पूरे एनसीआर में रविवार सुबह घना कोहरा रहा। इससे वाहन चालकों को भारी समस्या हुई। 

शनिवार के मुकाबले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के  साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते छह वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2014 में 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद सूरज निकला, लेकिन तपिश नदारद रही। इससे लोग छुट्टी के बाद भी घरों में ही दुबके रहे।

दिल्ली में आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जाफरपुर में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। इसी वजह से दिन भर कंपकंपा देने वाली सर्दी का अहसास हुआ।  मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन न्यूनतम तापमान 7 व 8 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद एक बार फिर सर्द हवाएं चलने की संभावना है। विभाग की मानेे तो सोमवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

अडानी ग्रुप के तीन हवाई अड्डों को ACI से मिली मान्यता

शेयर बाजार में फिर आई गिरावट, निफ्टी इतने अंक निचे गिरा

फिर दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने जेफ़ बेजोस, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -