नारियल की मलाई के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें, आ जाएगी चमक
नारियल की मलाई के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें, आ जाएगी चमक
Share:

 

गर्मियों में नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हाँ और इसी के साथ यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हालाँकि आप अपने चेहरे के लिए नारियल की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल नारियल की मलाई को चेहरे पर ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं क्या है नारियल की मलाई के फायदे।


नाखून, मुंहासों के लिए- अधिकतर महिलाएं त्वचा पर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। हालाँकि आप नारियल की मलाई को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। जी दरअसल इसमें फाइबर, मैंगनीज, आयरन, जिंक और फॉस्फोरस जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इसे लगा सकते हैं।
 

नारियल क्रीम और शहद का फेस पैक- नारियल की मलाई में शहद मिलाकर हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा 5-6 बादामों को रात भर भिगोकर इसे पीस लें और नारियल का दूध, नारियल क्रीम और शहद डालें। अब सारे मिश्रण को मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें।

गुलाब जल और नारियल क्रीम- मुंहासों और पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर गुलाब जल और नारियल की मलाई का पेस्ट भी लगा सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए गुलाब जल, नारियल का दूध, नारियल मलाई को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

नींबू का रस और नारियल क्रीम- टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर नींबू के रस के साथ नारियल की मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल नींबू के रस में एक चम्मच शहद, नींबू का रस और नारियल की मलाई का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

मां के इन 2 घरेलू नुस्खों से पाए लहराते बाल और खूबसूरत त्वचा

नाखुनो में जमा हो गई है गंदगी तो नमक में ये 2 चीज मिलाकर करें साफ़

हाथो से हटानी है टैनिंग तो दही में मिलाकर लगाए ये चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -