नक्सलियों के निशाने पर कोबरा फ़ोर्स, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
नक्सलियों के निशाने पर कोबरा फ़ोर्स, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
Share:

रांची: झारखंड में बचा-खुचा आधार तलाशने और जंगलों में ठिकाना बनाने के लिए नक्सली फिर से सक्रीय हो गए है। बम धमाकों के माध्यम से सुरक्षाबलों को टारगेट कर रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना के तुम्बाहाका जंगल में IED धमाका कर जवानों को उड़ाने की साजिश एक बार फिर विफल हो गयी है।

हालांकि,  धमाके की चपेट में आया एक कोबरा जवान घायल हो गया। जख्मी जवान चिरंजीव परते को प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकाप्टर से रांची लाया गया। यहां उन्हें मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। इधर, घटना के बाद जवानों ऑपरेशन तेज कर दिया है। 10 दिनों में यह चौथा विस्फोट है। इसमें अब तक दस जवान घायल हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी दी है कि, शुक्रवार को सुरक्षाबलों की टीम तलाशी अभियान चला रही थी कि दोपहर एक बजे तुम्बाहाका जंगल के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED धमाका किया गया। 

इस दौरान विस्फोट की चपेट में आया कोबरा 203 बटालियन का जवान सीटी/ जीडी चिरंजीव परते घायल हो गया। टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर 11 जनवरी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी पर प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री, 300 प्रतिष्ठित नागरिकों ने पत्र लिखकर BBC को लताड़ा

पंजाब: खालिस्तानी आतंकी लांदा हरिके के 2 सहयोगी गिरफ्तार

BBC की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने कसी नकेल, जारी हुआ ये आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -