इंसान ने सांप को काटा, हुई मौत
इंसान ने सांप को काटा, हुई मौत
Share:

लातेहार : झारखंड में लातेहार जिले में अनोखा घटनाक्रम सामने आया। यहां पर सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत तो हो गई लेकिन एक आदमी द्वारा काट लिए जाने के कारण सांप की मौत भी हो गई। दरअसल यह घटनाक्रम हुआ लातेहार जिले के डुमरा निवासी रंथू उरांव के साथ। इस 50 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काट लिया था। ऐसे में जब रंथू को तेज़ दर्द हुआ तो रंथू ने भी सांप को काट लिया।

दूसरी ओर कर्नाथ्क के समीप अंकोला में एक महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौराना उसे एक कोबरा ने डस लिया। ऐसे में सांप के काटने से महिला को तेज दर्द होने लगा। महिला ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे झोले में डालकर अस्पताल ले गई।

इस महिला की पहचान लालावती पति शिव गौड़ा के तौर पर हुई। इस महिला ने विचार किया कि यदि वह सांप को ऐसे ही छोड़ देगी तो उसके शरीर में जहर फैल जाएगा। अस्पताल पहुंचने पर उसने सांप को लेकर चिकित्सकों से सवाल भी किए। चिकित्सकों ने लीलावती को देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ। चिकित्सकों ने महिला को एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया और फिर पुलिस को जानकारी दे दी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -