VIRAL: शिव मंदिर में हुआ चमत्कार
VIRAL: शिव मंदिर में हुआ चमत्कार
Share:

आए दिन मंदिरों में चमत्कारी घटनाएं हो जाती है। अब इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस समय पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो एक शिव मंदिर का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक मंदिर में लड़के के पास से कोबरा गुजर रहा है। यह घटना मंदिर परिसर में हुई और इस हैरतअंगेज घटना को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। अब उस दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जहाँ हुई उसे मंदारेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि मंदारेश्वर मंदिर रतलाम रोड पर अरावली पर्वत मालाओं के बीच में है। मिली जानकारी के तहत यहां रात में तेंदुए जैसे जंगली जानवर आते हैं और इनसे भी लोगों को भय बना रहता है।

वहीं शहर के एक छोर पर बसे इस मंदिर के किनारों पर अधिकतर कोबरा प्रजाति के सांप दिखते हैं। फिलहाल जो घटना हुई वह बांसवाड़ा निवासी जय उपाध्याय पुत्र माधो उपाध्याय के साथ हुई। बताया जा रहा है जय की भगवान शिव में गहरी आस्था है और वह 44 दिन से मंदिर परिसर में सो रहा है। ऐसे में बीते दिनों हमेशा की तरह रात 10 बजे करीब जय मंदिर में शिवलिंग के सामने फर्श पर दरी बिछाकर और चादर ओढ़कर सो गया। इसी बीच रात करीब 12 बजे कोबरा सांप उसके बिस्तर में घुस गया और कुछ देर बाद उसे बिस्तर में किसी जीव के होने का अहसास हुआ, तो वह तुरंत दूसरे छोर पर खड़ा हो गया।

वहीं उसके बाद सांप ने हवा में उछलकर उस पर हमला करने की कोशिश की। जय का कहना है कि 2—3 मिनट तक सांप उसकी जांघ पर लिपटा रहा। वहीं इसके बाद उसने करवट ली तो सांप भी हिला और इसी बीच उसने बिस्तर में मेंढक घुसने का सोचकर पैर से उसे दूर करने की कोशिश की। हालाँकि फिर उसे लगा कि यह मेंढक नहीं कोई और जीव है। उसके बाद उसे पता चला कि बिस्तर में कोबरा सांप था। हालाँकि यह अच्छा रहा कि वो सांप की पकड़ से दूर हो गया और अंत में कोबरा सांप भी दूसरी ओर भाग गया।

देश के वीर सपूत विक्रम बत्रा की जयंती आज, जानिए उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें

मेष और तुला राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना राशिफल

सिलचर और मिजोरम में भैरबी के बीच शुरू हुई विशेष यात्री ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -