हॉकी में खराब प्रदर्शन के कारण कोच मारिन पर सवाल
हॉकी में खराब प्रदर्शन के कारण कोच मारिन पर सवाल
Share:

दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कॉस्ट में खेलें गए राष्ट्रीय मंडल खेल में भारतीय हॉकी टीम कुक्सह खास नहीं कर पाई जिसके चलते इसकी समीक्षा इस सप्ताह के आखिर में हाकी इंडिया करेगा. ऐसा समझा जाता है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाडिय़ों ने आज हाकी इंडिया के आला अधिकारियों से मुलाकात करके प्रदर्शन के बारे में रिपोर्ट दी.

बताया जा रहा है  पदक नहीं जीत सकने की गाज मुख्य कोच शोर्ड मारिन पर भी गिर सकती है. पिछले 12 साल में पहली बार भारत राष्ट्रमंडल खेलों में हाकी में एक भी पदक नहीं जीत सका. हाॅकी इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक सिर्फ खिलाडिय़ों ही नहीं बल्कि कोच के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जायेगी और सुधार के लिये कदम उठाये जायेंगे क्योंकि इस साल चैम्पियंस ट्राफी , एशियाई खेल और विश्व कप होना है.

हाॅकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ गोल्ड कोस्ट में किया गया प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है. हम टीम को सभी सुविधाए दे रहे हैं लेकिन वे बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम पदक के प्रबल दावेदार थे लेकिन पाकिस्तान , वेल्स , न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ भी अच्छा नहीं खेल सके.

भारतीय महिलाओं ने हॉकी में इंग्लैंड को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -