मुंबई : चैंबूर में बड़ी मात्रा में CNG गैस लीक, बिजली सप्लाय बंद, रोड़ पर रोकी गई आवाजाही
मुंबई : चैंबूर में बड़ी मात्रा में CNG गैस लीक, बिजली सप्लाय बंद, रोड़ पर रोकी गई आवाजाही
Share:

मुंबई। मुंबई के चैंबूर में एक पैट्रोल पंप से कथित तौर पर सीएनजी गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिकतौर पर बात सामने आई है कि जिस गैस का रिसाव हुआ है वह सीएनजी है। मगर इस मामले में जाॅंच की जाना है। एहतियातन यहाॅं के मार्गों से आवाजाही रोक दी गई है साथ ही विद्युत सप्लाय रोक दिया गया है। क्षेत्र में इंटरनेट को भी ब्लाॅक कर दिया गया है। गैर के रिसाव होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर पहुॅंच गए और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।

पैट्रोल पंप ऐसे क्षेत्र में है जहाॅं से कोंकण और मुंबई को जोड़ने वाला हाईवे नज़दीक है। लोगों को आग का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। कुछ लोगों को घुटन और गैस की गंध का अनुभव होने के बाद उन्होंने चिकित्सालय और संबंधित प्रशासन को शिकायत की थी।

जिसके बाद प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया। जब बड़े पैमाने पर गैस लिकिंग की जानकारी प्रशासन को मिली तो उन्होंने फौरी तौर पर एहतियात बरती। क्षेत्र से गैस आपूर्ति रोक दी गई है। चिकित्सालयों के ही साथ एनडीआरएफ के दल को अलर्ट कर दिया गया है। संबंधिम मामले में प्रारंभिकतौर पर जाॅंच की जा रही है।

टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, जानिए इसके फीचर्स!

अब तक 40 महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने ब्रिटिश बॉयफ्रेंड संग गुलछर्रे उड़ाती नजर आई श्रुति हासन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -