पंजाब में जल्द मिलेगी सीएनजी
पंजाब में जल्द मिलेगी सीएनजी
Share:

नईदिल्ली। पंजाब राज्य में सीएनजी की आपूर्ति का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए, विभिन्न औपचारिकताओं को प्रारंभ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा इस मामले में लाइसेंस की स्वीकृति के बाद जय मधोक एनर्जी ने जालंधर में सीएनजी पंप प्रारंभ कर दिया। हालांकि, फिलहाल 6.5 प्रतिशत तक ही सीएनजी का उपयोग हो सकेगा लेकिन, बाद में इसकी आपूर्ति को बढ़ाया जाएगा। जानकारी सामने आई है कि, अब तक देश में करीब 1282 सीएनजी स्टेशन हैं।

जिसमें से करीब 253 मुंबई में हैं। ऐसे में अब पंजाब के लोगों को सीएनजी गैस की आपूर्ति के प्रबंध किए जा रहे हैं। फिलहाल एक ही पंप खोला जाना है, जबकि दो अन्य पंप मार्च माह तक खोले जा सकेंगे। गौरतलब है कि इस कार्य के लिए राज्य सरकार कंपनी से इस मामले में समन्वय बनाए हुए है।

माना जा रहा है कि, लुधियान में सीएनजी पंप लगा दिया जाएगा। गौरतलब है कि, पंजाब के जालंधर में सीएनजी की आपूर्ति प्रारंभ होने से यह राज्य भी ऐसे राज्यों की श्रेणी में आ गया है जहां सीएनजी की आपूर्ति की जाती है। उल्लेखनीय है कि,सरकार की प्रदूषण पर अंकुश तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के इरादे से 300 शहरों में गैस वितरण शुरू करने की योजना है।

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी ब्याज दरें बढ़ाई

आतंकी हमले में जगसीर सिंह की शहादत से पंजाब गमगीन

AAP ने की CM अमरिंदर सिंह को पद से हटाने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -