MP में गोबर-पराली से सीएनजी व बायो-फर्टिलाइजर बनेगा: CM शिवराज सिंह चौहान
MP में गोबर-पराली से सीएनजी व बायो-फर्टिलाइजर बनेगा: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

मध्यप्रदेश: MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि, 'गोबर और पराली का राज्य में उपयोग किया जाएगा और इससे सीएनजी तथा बायो-फर्टिलाइजर्स उत्पादन किया जाएगा।' जी दरअसल बीते रविवार को दिए अपने एक सम्बोधन में उन्होंने कहा, 'गोबर एवं पराली दोनों ही अत्यंत उपयोगी हैं तथा इनके उपयोग से मध्यप्रदेश में बायो सीएनजी तथा ऑर्गेनिक सॉलिड एवं लिक्विड फर्टिलाइजर्स के उत्पादन के लिए योजना बनाई जा रही है।' यह सभी बातें उन्होंने अपने निवास पर भारत बायोगैस एनर्जी लिमिटेड, आनंद गुजरात के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि पहले चरण में इसके लिए सालरिया गो-अभयारण्य एवं कामधेनु रायसेन को चुना गया है।

जी दरअसल यहाँ पर भारत बायोगैस एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे और उस पर कार्य किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा, 'हमारे पड़ोसी राज्य गुजरात में इन दोनों पर ही सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश भी गोबर तथा पराली से सीएनजी तथा बायो-फर्टिलाइजर्स उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से कार्य करेगा। भारत बायोगैस के चेयरमैन भरत पटेल ने कहा कि भारत बायोगैस द्वारा इन दोनों स्थानों पर बायो सीएनजी एवं बायो सॉलिड तथा लिक्विड फर्टिलाइजर की पूरी योजना बनाई जाएगी, जिसे तीन से पांच वर्ष तक चलाया जाएगा।'

इसी के साथ इस दौरान प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण में पटेल ने बताया कि 'सालरिया गो-अभ्यारण में प्रतिदिन 70 मीट्रिक टन रॉ-मटेरियल, जिसमें गोबर, पराली, घास तथा ग्रामीण कचरा शामिल हैं, जिससे लगभग 3000 किलोग्राम बायो सीएनजी का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा। वहीँ लगभग 25 मीट्रिक टन सॉलिड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तथा लगभग 7000 लीटर लिक्विड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा वहां विभिन्न प्रजातियों का पौधारोपण, बांस रोपण, ड्रैगन फ्रूट प्लांटेशन आदि भी किए जाएंगे।' वहीँ CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'वर्तमान में सालरिया गो-अभयारण्य में 4000 गोवंश हैं, जबकि गो-अभयारण्य की क्षमता 10000 गोवंश की है। भविष्य में यहां गोवंश की संख्या बढ़ाई जाएगी।'

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने किया संवाद, कही ये बात

अयोध्या पहुंचे सोनू निगम, श्री राम के लिए गाया ये मशहूर गाना

MP के प्रोटेम स्पीकर ने ममता बनर्जी को भेजी रामायण की प्रति, कहा- 'दीदी जय श्री राम बोलना सीखो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -