'जिसने अपने बाप का सम्मान नहीं किया, शर्म उसे आनी चाहिए..', अखिलेश पर सीएम योगी का तंज
'जिसने अपने बाप का सम्मान नहीं किया, शर्म उसे आनी चाहिए..', अखिलेश पर सीएम योगी का तंज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 6वें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव को नसीहत दी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव से कहा कि, 'जो अपने बाप (मुलायम सिंह यादव) का सम्मान नहीं कर सका, शर्म उसे आनी चाहिए।'  सीएम योगी ने कहा कि नेता विरोधी दल (अखिलेश यादव) अपना गुस्सा कम कर लें, तो अपने परिवार को एकजुट कर लेंगे। हमने कभी नहीं कहा कि सभी काम हमने किया। जो किया टीम ने किया और सबने मिल कर किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, मगर बुद्धि नहीं। यह लोग (सपा) राज्य को पीछे ढकेलना चाहते हैं। एक जाति को बढ़ावा दिया गया। यह इनका सामाजिक न्याय है।' उन्होंने आगे कहा कि आप सियासी विश्वनीयता की बात करते हैं। 2014, 2017, 2019 व 2022 में बार-बार जनता ने हमें विजयी बनाया। सीएम योगी ने कहा कि गवर्नर के अभिभाषण के दौरान किस संसदीय परंपरा का पालन किया गया। सपा के शासन के वक़्त स्टेट गेस्ट हाउस कांड (मायावती पर हमला) हुआ था। लडके हैं, गलती कर देते हैं (बलात्कार पर मुलायम सिंह का बयान), ऐसी बात कौन करता था। ये लोग राज्य की सुरक्षा की बात करते हैं। यह लोग महिलाओं का तिरस्कार करते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के तौर पर मना रहे थे, तो सपा जिन्ना को महिमा मंडित करने लगी हुई थी। सीएम योगी ने कहा कि, नेता विरोधी दल (अखिलेश यादव) खुद को बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। इनका खेल देखिये जब यह मुख्यमंत्री के रूप में क्रिकेट खेल रहे थे।

'क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं?', नीतीश के मंत्री का फिर आया बड़ा बयान

'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा, अतीक अहमद को सपा ने पाला..', प्रयागराज हत्याकांड पर भड़के सीएम योगी

हादसे का शिकार हुई अमित शाह की रैली से लौट रहीं तीन बसें, कइयों की हुई मौत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -