'अब यूपी की सड़कों पर नहीं होगी नमाज', CM योगी का ऐलान
'अब यूपी की सड़कों पर नहीं होगी नमाज', CM योगी का ऐलान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। उनके ऐलान के अनुसार अब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नमाज नहीं होगी। जी दरअसल योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'अब उत्तर प्रदेश में सड़कों पर धार्मिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे, सडको पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'यह पहली बार संभव हुआ है। अब मस्जिद में ही नमाज पढ़ी जाती है। हमने 60 हजार माईको की आवाज परिसर तक ही सीमित कर दी है। माइक कभी दंगा और अराजकता का कारण बनता था, मगर अब ऐसा नही है।' आगे उन्होंने कहा- 'नये भारत का नया यूपी तैयार है और हम उस विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे है।'

इस दौरान विपक्ष पर हमलावर रुख अपनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि, 'हाल ही में हुऐ विधान सभा चुनाव में लूटतंत्र की हार हुई। चुनाव में आधी आबादी ने बीजेपी का साथ दिया, क्योंकि कोरोना कालखंड में सरकार जनता के साथ खड़ी हुई थी। जनता ने सारे षंडयत्र को नाकार दिया गया जो कोरोना काल में बीजेपी के खिलाफ किये गये थे।' इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'बीजेपी को विधान परिषद मे भी दो तिहाई का बहुमत है, दोनो सदन में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत पहली बार देखने को मिला है। यूपी आज एक्सपोर्ट का हब बन गया है।'

आगे उन्होंने कहा कि, 'चीन नही भारत सबसे बड़ा निवेश वाला देश बनने जा रहा है। भारत मे सबसे ज्यादा निवेश हो रहा है।' इसी के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि, '1947 में बाद से उत्तर प्रदेश मे राजनीतिक संकट की स्थिति बनी रही। दंगों की आग में प्रदेश को झोंका गया। मगर आज इन सबसे निजात मिल गई है, आज यूपी दंगा मुक्त यूपी बन गया है। आज यहां रामनवमी का कार्यक्रम शांति पूर्ण तरीके से किए जाते हैं। अब उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रहा है।'

बैठक में बोले CM योगी- '2024 के लोकसभा चुनाव में UP में 75 सीटें जीतेंगे...'

योगी सरकार का बड़ा आदेश- 'रात में काम नहीं करेंगी महिला कर्मचारी'

राधामोहन दास को मिल सकता है योगी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान, राजयसभा भेज सकती है भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -