सीएम योगी ने इस शहर में की ‘रोग नियंत्रण संचारी अभियान’ की शुरुआत, जानिए क्या है इसके लाभ?
सीएम योगी ने इस शहर में की ‘रोग नियंत्रण संचारी अभियान’ की शुरुआत, जानिए क्या है इसके लाभ?
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चोलापुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आरम्भ किया। इस अभियान का आरम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मुआयना कर योगी आदित्यनाथ ने पांच व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड भी प्रदान किए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमाग के बुखार तथा संचारी व्यक्तियों की रोकथाम की जाएगी। 

वही स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पांच विभाग मिलकर इस अभियान में कार्य करेंगे। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इसके चलते आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर साफ-सफाई, कचरा हटाने, जलभराव को रोकने, मच्छरों से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक करेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए सभी से आगे आकर इसमें भाग लेने का भी आह्वान किया।

इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की तरफ से माइक्रोप्लान भी तैयार किया गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर कलेक्टर, सीएमओ सहित दूसरे अफसरों से चर्चा कर तैयारियों का निरीक्षण लिया। वही मुख्यमंत्री योगी के इस अभियान से आम जनता को लाभ पहुंचेगा तथा सभी लोगों के लिए हितकर है।

भाजपा के रथ में तोड़फोड़ केस में 5 लोग हुए गिरफ्तार, क्या है TMC से संबंध?

गेहलोत और पायलट के बीच बना नया गुट, जानिए क्यों

न्यूजीलैंड में काबू के बाहर हुई कोरोना महामारी, हालात हुए और भी गंभीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -