अब पेपरलेस होगी यूपी विधानसभा की कार्रवाई, CM योगी ने किया E-Vidhan का लोकार्पण
अब पेपरलेस होगी यूपी विधानसभा की कार्रवाई, CM योगी ने किया E-Vidhan का लोकार्पण
Share:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा गैलरी के सौंदर्यीकरण के कार्यों तथा ई-विधान का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अब विधानसभा की कार्यवाही के पेपरलेस होने का मार्ग खुल गया है। इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। ई-विधान के मध्यम से यूपी विधानसभा की कार्यवाही का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। प्रत्येक MLA की सीट के सामने मेज पर सिस्‍टम लगाया गया है। पहले सत्र से ही सदन का बदला हुआ नजारा दिखने लगेगा।

ई-विधान के लोकार्पण के दौरान आज विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वित्‍त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना भी उपस्थित रहे। बता दें कि बीते दिनों विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्‍होंने इसको लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। नया सिस्‍टम लागू होने के बाद राज्य विधानसभा हाईटेक और डिजिटल हो जाएगी। इससे न केवल विधानसभा के सभी विभागों को आपस में जोड़ सकेंगे, बल्कि इससे सोशल मीडिया पर भी कार्य होगा। 

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बताया था कि भारत की सभी विधानसभाएं एक ही पोर्टल से जुड़ जाएंगी तो जितने भी एजेंडे, नोटिस, सवाल और उनके जवाब होंगे वे सब उसी पर होंगे। इसके साथ ही विधेयक भी इस पर ही दिखाए जाएंगे। अब तक अगर कोई सवाल करता था तो उसे हर सवाल को पहले सम्‍बन्धित विभाग को भेजना होता था और उसके बाद उसका जवाब आता था। ई-विधान सिस्‍टम लागू होने के बाद यह समस्‍या समाप्त हो जाएगी। बता दें कि यूपी ई-विधान सिस्‍टम से चलने वाली देश की पहली विधानसभा है। 

सुनील जाखड़ ने थामा भाजपा का दामन, आखिर 'कांग्रेस' से क्यों तोड़ा 50 साल पुराना रिश्ता ?

हाथी पर चढ़कर सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर घेरा

कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -