ओखी तूफान - सीएम योगी ने की 5 करोड़ की मदद
ओखी तूफान - सीएम योगी ने की 5 करोड़ की मदद
Share:

नईदिल्ली। दक्षिण भारत में आए, ओखी तूफान को लेकर, उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 करोड़ रूपए का चेक भेंट किया। उन्होंने इस राशि के चेक को मुख्यमंत्री राहत कोष में से भेंट किया है। उल्लेखनीय है कि, इस तूफान के चलते लगभग 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़े पैमाने पर समुद्रीय तटों पर डिज़ास्टर हुआ है।

लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है और, तटीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले मछुआरे इस तूफान की चपेट में आए हैं, जानकारी सामने आई है कि, यह तूफान गुजरात का रूख कर चुका हैं ऐसे में उत्तरप्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए, नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए उन 14 माहापौर का कार्यक्रम रद्द हो गया है। जो कि, चुनाव प्रचार के लिए,गुजरात के सूरत जाने वाले थे।

अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और ये महापौर गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए,नहीं जाऐंगे। गुजरात चुनाव में प्रचार - प्रसार के लिए, पहुंचने वाली राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यक्रम पर भी इसका असर हुआ है। ओखी के असर के चलते लगभग 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाऐं चल रही हैं। इस तूफान को बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

ईवीएम पर शबाना का आरोप निकला झूठ

किस जिले को मिला एनसीआर का दर्जा ?

भाजपा की आंधी को गांधी ने रोका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -