आज मथुरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ
आज मथुरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ
Share:

मथुरा। उत्तरप्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव का असर देखने को मिल रहा है। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता प्रचार अभियान में सक्रिय हैं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार में सक्रिय नज़र आ रहे हैं। आज उनकी चुनावी सभा मथुरा में होगी। इस चुनावी सभा को लेकर तैयारियां की गईं। दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था में लगे कमांडोज़ ने पहले स्थल निरीक्षण किया। दूसरी ओर क्षेत्र के एसएसपी ने भी सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकाॅप्टर से दोपहर 1.20 बजे मथुरा पुलिस लाईन में निर्मित हेलिपेड पहुंचेंगे। जिसके बाद वे 1.30 बजे कार्यक्रम स्थल जाऐंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा दोपहर 1.35 बजे से 2.40 बजे तक आयोजित की जाएगी।

दूसरी ओर 2.45 बजे मथुरा से आगरा हेतु पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा जुबली पार्क में आयोजित की जाएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे। सभा को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है। सभा स्थल के आसपास के कई मीटर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाऐंगे।

चाय के दीवानों को जाने कैसी चाय पसंद आती है, देखिये इस फनी वीडियो में

यूपी कैबिनेट ने दी 13 वाणिज्यिक कोर्ट को मंजूरी

अब स्वच्छता अभियान में कौवे भी नहीं हैं पीछे

सीडी कांड पर सियासत गर्माई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -