भाजपा पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ
भाजपा पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर विरोध किया जा रहा है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ही जनसुरक्षा पदयात्रा का शुभारंभ किया था। अब भाजपा की यह पदयात्रा अपने अगले पड़ावों के लिए निकल रही है। इस पदयात्रा के माध्यम से सत्ताधारी दल की नीतियों की आलोचना की जाएगी। इस पदयात्रा में बड़े पैमाने पर केंद्रीय मंत्री, आरएसएस व भाजपा से जुड़े नेता शामिल होंगे।

आज पदयात्रा में उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। प्रातः 10.30 बजे केरल के कीचेरी से कन्नूर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा शाम करीब 5 बजे कन्नूर पहुंचेगी। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि में वे मैंगलोर के योगेश्वर मठ में विश्राम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा लगभग 15 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए जानलेवा हमले का विरोध किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न हमलों में आरएसएस व भाजपा के लगभग 120 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। भाजपा इस पर आक्रोश जता रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ को इस क्षेत्र में भेजकर भाजपा हिंदू वोटर्स को लुभाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के हिंदूत्ववादी चेहरों में प्रमुखतौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिया जाता रहा है। जिसका प्रभाव भाजपा के प्रचार में देखने को मिल सकता है।

अमित शाह ने किया जन सुरक्षा यात्रा का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला दीपावली गिफ्ट

AIIMS का शिलान्यास करने बिलासपुर पहुंचे PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -