ताजमहल विवाद के बाद,आगरा जाऐंगे CM योगी आदित्यनाथ
ताजमहल विवाद के बाद,आगरा जाऐंगे CM योगी आदित्यनाथ
Share:

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश के आगरा में मौजूद ताजमहल को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया है। कई नेता ताजमहल बनाने के लिए शाहजहां की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे बेकार में बनाया गया शिल्प बताते हैं, मगर इस बीच जानकारी सामने आई है कि, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा पहुंचेंगे।

इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल जाऐंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि, ताजमहल पर बयानबाजी का विवाद भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम ने प्रारंभ  किया था। उन्होंने इसे गुलामी की निशानी बताते हुए, कहा था कि इसे नष्ट किया जाना चाहिए।

इस पर पूर्व मंत्री आजम खान ने तंज कसा और कहा कि, ताजमहल के अतिरिक्त राष्ट्रपति भवन और संसद गुलामी के प्रतीक हैं तो फिर, उन सभी निशानियों को मिटा देना चाहिए जिससे बीते हुए शासकों की बू आती हो। उनका कहना था कि, आखिर क्यों न राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, लाल किला व कुतुब मीनार भी हटाया नहीं जाता। ये भी तो गुलामी की निशानी है।

यह पूर्व क्रिकेटर धोनी को टीम इंडिया से करवाना चाहता है बाहर

सलमान ने छोड़ा करण का साथ, तो करण ने थामा अक्षय का हाथ, बनाएंगे 'केसरी'

पुलिस इंस्पेक्टर को चार्ज से हटाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -