'अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं प्रियंका गांधी, यूपी से ज्यादा तो इटली गई होंगी..', सीएम योगी का तंज
'अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं प्रियंका गांधी, यूपी से ज्यादा तो इटली गई होंगी..', सीएम योगी का तंज
Share:

लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हुईं हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश में एक्टिव हैं। राज्य में कांग्रेस का चेहरा प्रियंका गांधी बन सकती हैं, जिसे लेकर योगी आदित्यनाथ ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं, वो यूपी में क्यों अपनी प्रतिभा खपा रही हैं।

एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विरोधियों पर हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया कि कांग्रेस यदि प्रियंका गांधी को योगी के खिलाफ उतारती है, तो उनके लिए मुख्य चुनौती क्या होगी? जवाब में सीएम योगी ने कहा कि, ‘प्रियंका तो बहुत बड़ी नेता हैं, राष्ट्रीय नेता हैं। राज्य में क्यों अपनी प्रतिभा को खपाना चाह रही हैं। इतने बड़े नेता हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के। वो जितना यूपी में आती हैं, उससे अधिक इटली में गई होंगी संभवतः।’ 

सीएम योगी ने आगे कहा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय नेताओं को अंतरराष्ट्रीय चुनाव लडने चाहिए, राष्ट्रीय स्तर के चुनाव लड़ने चाहिए, राज्य के चुनाव छोटे-छोटे चुनाव होते हैं।’ योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सरकार का अन्न वितरण कार्यक्रम था, अखिलेश यादव भी अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए अपनी BMW साइकिल लेकर पिकनिक मनाने निकल पड़े। किन्तु पिकनिक मनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -