लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा कांग्रेस का विसर्जन करने आए हैं राहुल-प्रियंका
लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा कांग्रेस का विसर्जन करने आए हैं राहुल-प्रियंका
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में आजकल चुभते बयान काफी सुनाई दे रहे हैं। यूपी के बिजनौर जिले में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा है कि 1947 में महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का कार्य ख़त्म हो गया है, अब कांग्रेस का विसर्जन कर दिया जाना चाहिए। उन्हें पता था कि कांग्रेस का मतलब अब एक परिवार होने जा रहा है। अब पार्टी का विसर्जन होगा। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस ने बताया 'झंसापत्र'

यूपी सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बापू के सपने को साकार करने के लिए भाई-बहन अब मैदान में आ चुके हैं। दोनों पार्टी का विसर्जन करेंगे। योगी ने बिजनौर से कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर ताना मारते हुए कहा है कि, 'मुझे लगता है कि उन्होंने जो उम्मीदवार दिया है वह तो उनसे भी बड़ा भागी है। भाई-बहन (राहुल और प्रियंका) का जो उम्मीदवार है, उसने पिछली दफा बहन जी (मायावती) को जीरो पर पहुंचा दिया था। अब इस बार ये उम्मीदवार भाई-बहन को जीरो पर पहुंचा देगा। इसमें कोई संदेह वाली बात नहीं है।' 

SC का EC को आदेश, कहा - VVPAT पर्चियों से मिलाए जाने वाली EVM की संख्या बढ़ाएं

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता देश में पाकिस्तान का झंडा लहराने की है, इसीलिए उनके नामांकन के दौरान तिरंगे के स्थान पर पाकिस्तान का चांद-सितारा वाला झंडा फहाराया गया। बिजनौर महात्मा विदुर की धरती है। विदुर ने ही द्रौपदी के चीरहरण पर उसके विरुद्ध बोलने का साहस किया था। अब यहां सपा, बसपा और कांग्रेस का चीरहरण होने वाला है। 

खबरें और भी:-

भाई संजय के साथ पर्चा भरने पहुंची प्रिया, उर्मिला ने भी फाइल किया नॉमिनेशन

जेएनयू देशद्रोह मामला: दिल्ली सरकार को 23 जुलाई तक की मोहलत, अदालत ने माँगा जवाब

अपनी पार्टी को नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी को वोट देंगे शिवपाल यादव, लेकिन क्यों ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -