UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया 100 दिन के कार्यों का ब्योरा
UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया 100 दिन के कार्यों का ब्योरा
Share:

लखनऊ।  उत्तरप्रदेश में भाजपा नेतृत्ववाली राज्य सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 दिनों के कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सभी का स्वागत करता हूं। बधाई देना चाहूंगा राज्य की जनता को जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय नेतृत्व को समर्थन देते हुए राज्य में भाजपा को समर्थन दिया ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 100 दिन की अवधि एक छोटा सा कार्यकाल है। जिस तरह के संसाधन हैं उनके बीच उत्तरप्रदेश जैसे राज्य को संभालना एक बड़ी चुनौती है। इसे हमने स्वीकार किया है। उत्तरप्रदेश को एकात्म मानवतावाद के आधार पर विकसित किए जाने के लिए हम आगे बढ़े हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उत्तरप्रदेश को विकास और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने के लिए प्रयास कर चुकी है।

भाजपा के लोककल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे किए जाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। लोगों को सड़क, ईंधन आदि सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में विकास हो और लोगों को रोजगार देने का प्रयास हो इसके लिए कार्य किए गए हैं। राज्य सरकार केंद्र सरकार की भांति सबका साथ सबका विकास के आधार पर सभी का विकास करने के लिए संकल्पित है।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता कृषि पर अवलंबित है। ऐसे में राज्य सरकार किसान हित को प्राथमिकता दे रही है। किसानों को खाद बीज और अन्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं की खरीदी को बढ़ाया है।

और इस वर्ष 36 लाख मैट्रिक टन से अधिक का गेहूं सरकार ने खरीदा है। गन्ना किसानों का 22 हजार 517 करोड़ रूपए के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। लघु एवं सीमांत किसानों के 1 लाख रूपए तक के ऋण को माफ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आलू की खेती करने वाले किसानों के आलू का क्रय सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नई खनन नीति लागू की है। इस क्षेत्र में पोर्टल का उपयोग होने से ई ट्रांजिट व्यवस्था की गई है।

राज्य में एंटी भू माफिया पोर्टल लाॅन्च करने की बात भी उन्होंने कही। सरकार ने राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है। राज्य में विद्युत प्रदाय ग्रामीण स्तर पर 18 घंटे किया जा रहा है। प्रदेश के धार्मिक नगरों अयोध्या, चित्रकुट आदि में विद्युत सप्लाय सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय परिवहन की सुविधा को विकसित करने के लिए कई अनुबंध किए गए हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के अनुदान की राशि को बढ़ाया गया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत केंद्र की योजनाऐं प्रारंभ की गई हैं। प्रदेश को माफिया मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है। राज्य में लाल व नीली बत्ती के प्रयोग को समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण व उन्हें समान अवसर देने के लिए प्रयास कर रही है।

महिला सुरक्षा पर भी सरकार कार्य कर रही है। सरकार एंटी रोमियो स्क्वाड के गठन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कन्या भू्रण हत्या के विरूद्ध कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 181 हेल्पलाईन के तहत महिला सहायता के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने जहां विश्व योग दिवस पर हुए योग कार्यक्रम का उल्लेख किया वहीं उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के लिए किए गए कार्य का उल्लेख भी किया। प्रदेश में 166 पं. दीनदयान उपाध्याय माॅडल स्कूल प्रारंभ करने की प्रदेश सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि 1 से पंद्रह वर्ष के बच्चे जो टीकाकरण से वंचित हों उनके लिए टीकाकरण अभियान को प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में क्रीटिकल मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ट्रेनों के संचालन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि झांसी में मेट्रो रेल चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मथुरा, अयोध्या में नगर निगम का दर्जा दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला था मगर अब वर्तमान सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनउपयोगी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार जो कार्य कर रही है उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सहारनपुर हिंसा की रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंपी

PM मोदी से मिले CM योगी

CM योगी को मिली 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -