सीएम योगी ने आगरा में चलाया सफाई अभियान
सीएम योगी ने आगरा में चलाया सफाई अभियान
Share:

आगरा। उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। आगरा में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे ताज महल पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल के आंगन में सफाई अभियान का शुभारंभ किया। वे ताजमहल का अवलोकन करेंगे। आज उनका लगभग 8 घंटे का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल के पश्चिमी गेट के पार्किंग स्थल पर सफाई अभियान चलाऐंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी लगभग 150 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के ऐन पहले मुख्यमंत्री इस यात्रा को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। गौरतलब है कि, सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने के लिए पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी यहां पहुंची थीं। उन्होंने कछपुरा और मेहताब बाग हेतु लगभग 22 करोड़ रूपए व ताज से फोर्ट क्षेत्र में पाथ वे के साथ अन्य विकास कार्यों हेतु 22.58 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल के पश्चिम गेट जाने के बाद प्रातः 10.35 बजे एएसआई के प्रेजेंटेशन का अवलोकन करेंगे। वे प्रातः 11.10 बजे होटल ताजखेमा जाऐंगे। वे 11.30 बजे मुगल म्यूजियम जाऐंगे। प्रातः 11.45 बजे कलाकृति आॅडीटोरियम जाऐंगे। वे दोपहर 12.45 बजे सर्किट हाउस जाऐंगे। दोपहर 2.10 बजे वे कीठम बाल उद्यान टूरिज़्म गिल्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चचर्पा करेंगे और इसके बाद वे पत्रकारों से रूबरू होंगे।

सीएम योगी करेंगे किसान ऋण मोचन पत्र का वितरण

अवैधरूप से रहने वाले बांग्लादेशी शरणार्थियों ने बढ़ाई यूपी में परेशानी

CM योगी के दौरे से पहले आगरा में हिंदूवादियों का बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -