CM योगी आदित्यनाथ ने बताई केरल में केसरिया लहराने की जरूरत
CM योगी आदित्यनाथ ने बताई केरल में केसरिया लहराने की जरूरत
Share:

कन्नूर। आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की केरल में हुई हत्याओं के खिलाफ भाजपा जनसुरक्षा यात्रा निकाल रही है। इस पदयात्रा के दूसरे दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केरल सरकार की आलोचना की और, राजनीतिक क्षेत्र में इस तरह की हिंसा को गलत बताया। उन्होंने लव जिहाद के मसले को लेकर केरल सरकार को आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि, माकपा गनप्वाईंट पर सत्ता हथियाने के प्रयास में लगी है। वह जेहादी आतंकवाद को महत्व दे रही है। केरल की वह धरती जो लाल रंग की हो चुकी है उसे केसरिया रंग में रंगने की जरूरत है।

उन्होंने पदयात्रा के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि, केरल की धरती को शंकराचार्य, नारायण गुरू व अन्य महान संतों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि, वामपंथ को उखाड़ दिया जाना चाहिए। हिंदुत्व की रक्षा हेतु विभिन्न प्रयासों का उल्लेख भी उन्होंने किया। उनका कहना था कि, हिंसा के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है लेकिन इसके बाद भी सत्ताधारी दल इस तरह के प्रयास कर रहे हैं।

उनका कहना था कि, उक्त हिंसा वामपंथी विचारधारा का ही एक भाग है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं के एकसाथ होने की बात कहकर वामपंथी विचारधारा का विरोध किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ जहां यात्रा के लिए, राज्य में पहुंचे थे वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विजयन ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की। उन्होंने गोरखपुर चिकित्सालय की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वे केरल की सरकार से सीख ले सकते हैं।

केरल में योगी को आजमाएगी भाजपा

भाजपा पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला दीपावली गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -