सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पहुंची उत्तराखंड राज्यपाल
सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पहुंची उत्तराखंड राज्यपाल
Share:

उत्तराखंड की राज्यपाल महामहिम बेबीरानी मौर्य आज बुधवार को यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुँच गयी थी। 
यहां उन्होंने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर परीवारजनों को सांत्वना दी। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य आज सुबह दस बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पंचूर गांव पहुंची। वह यहां करीब तीस मिनट तक रुकी। 

इसके साथ ही उनके साथ पौड़ी के जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे। सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे।स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। योगी आदित्यनाथ इस दौरान मौजूद नहीं रहे। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

खुशखबरी : जनधन खातों में जमा पैसा बढ़ा, जानें क्या है वजह

इस देश से जुड़े है ऐसे रोचक तथ्य, जिनको जानकर हो जायेंगे हैरान

87 प्राइवेट लैब में होगा कोरोना वायरस का टेस्ट, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -