सबसे बड़ा झूठ है धर्मनिरपेक्षता शब्द
सबसे बड़ा झूठ है धर्मनिरपेक्षता शब्द
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, धर्मनिरपेक्ष शब्द स्वाधीनता के बाद बताया गया सबसे बड़ा झूठ है। उनका कहना था कि, यदि इतिहास के तथ्यों को प्रभावित किया जाता है तो यह राजद्रोह की तरह ही होता है। उनका यह भी कहना था कि, योरप में उपयोग किया गया पाकी शब्द एक सबसे बड़ा अपमान था। सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वे यहां एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित किए, जाने वाले समारोह में पहुंचे थे। उनका कहना था कि, उत्तरप्रदेश के लोगों की सुरक्षा और उनकी भावनाओं को लेकर जवाबदेह हूॅं, मगर किसी समुदाय का तुष्टिकरण करने के लिए मैं नहीं बैठा हूॅं। उनका कहना था कि, मैं पंथ निरपेक्ष हूॅं, वह धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांप्रदायिकता व धर्मनिरपेक्षता को लेकर कहा कि, जिन लोगों ने धर्मनिरपेक्ष शब्द को जन्म दिया उन्हें भारत के लोगों से माफी मांगना चाहिए। राजनीतिक व्यवस्था पंथनिरपेक्ष हो सकती है लेकिन, कोई भी व्यवस्था धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकती है।

इतिहास को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत करना उचित नहीं है। यह किसी राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने देश को जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटा है।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने ही आतंकवाद और अलगाववादी को बढ़ाया है। हम तो यही मानते हैं कि, भारत एक पूरा परिवार है। कांग्रेस ने जिस तरह से अलगाववाद बढ़ाया है उसकी कीमत देश चुका रहा है। मगर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की परेशानियों को समझते हैं, कांग्रेस इन बातों को नहीं समझती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बहराईच में भाजपा का प्रचार

भगवान राम पहले ननिहाल आते है फिर अपनी जन्मभूमि जाते है- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया संकल्प पत्र

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -