विजय रूपाणी के साथ गुजरात के मंत्रियों ने ली शपथ
विजय रूपाणी के साथ गुजरात के मंत्रियों ने ली शपथ
Share:

गांधीनगर। गुजरात राज्य में आज नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आज प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने विधायकों के बीच पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जमकर स्वागत किया गया। साधु - संत समुदाय ने भी रूपाणी का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाऐं दीं। विजय रूपाणी ने केसरिया पगड़ी पहन रखी थी। उनका अभिनंदन साधु - संतों ने आशीर्वाद देकर और माला पहनाकर किया। विजयरूपाणीं का अभिनंदन करने के लिए प्रमुखतौर पर स्वामीनारायण संप्रदाय के संत मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिली हैं। इस तरह से भाजपा को बहुमत मिला।

हालांकि भाजपा की इस हार को फीका माना जा रहा है। गौरतलब है कि विजय रूपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं। विजय रूपाणी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न साधु व संत आदि मौजूद थे। प्रातः करीब 11.30 बजे गुजरात राज्य के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के आयोजन के बाद शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ। सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रूपाणी ने शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने शपथ दिलवाई।

उन्होंने गुजराती भाषा में शपथ ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 1987 में राजकोट में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद वे 1996 में राकोट के महापौर रहे। वर्ष 2014 में उन्हें गुजरात का परिवहन मंत्री बनाया गया। 17 अगस्त 2016 को वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2 अगस्त 1956 को बर्मा के रंगून में उनका जन्म हुआ जिसे अब यंगून कहा जाता है और बर्मा को म्यांमार। वर्ष 2017 में वे राजकोट पश्चिम से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। सीएम विजय रूपाणी के बाद, विधायक नितिन पटेल ने शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वे कड़वा पाटीदार समाज से हैं और मेहसाणा जिले के निवासी हैं।

जिसके बाद आरसी फलदू ने शपथ ग्रहण की वे पाटीदार समाज से हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की वे अहमदाबाल के ढोलका से विधायक चुने गए थे। इसके बाद कौशिकभाई जमनादास पटेल ने शपथ ग्रहण की। वे नारणपुरा अहमदाबाद से विधायक हैं। सौरभ पटेल ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की वे कड़वा पाटीदार समाज से हैं। वे सौराष्ट्र के बोटाड जिले से विधायक हैं। उन्हें पांचवी बार विधायक चुना गया है। वे आनंदीबेन सरकार में मंत्री रहे हैं। गणपत सिंह वसावा सूरत के मंगरोल से विधायक हैं उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रण की। वे विधानसभा के स्पीकर रहे हैं वे पूर्व में भी मंत्री रहे हैं। वे आदिवासी समाज से हैं। जयेश भाई विट्ठल भाई राधडिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली वे जेतपुर, राजकोट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वे पाटीदार समाज से आते हैं। उन्हें पहले भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा चुका है। दिलीपकुमार ठाकोर ने शपथ ग्रहण की वे पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए। वे पाणन के चणास्मा से विधायक निर्वाचित हुए हैं वे ओबीसी वर्ग से हैं। ईश्वर भाई रमन भाई परमार ने शपथ ग्रहण की।

उन्हें दूसरी बार विधायक चुना गया। वे बारडोली से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। प्रदीप सिंह भगवत सिंह जाड़ेजा को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। वे पहले भी मंत्री रहे हैं। वे उत्तर गुजरात के राजपूत समाज से आते हैं। पटेल परबत भाई ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। वे उत्तर गुजरात के पाटीदार समाज से हैं। वे बनासकांठा के थराड से विधायक निर्वाचित हुए हैं। पुरूषोत्तम भाई सोलंकी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की वे कोली समाज से हैं। वे भावनगर ग्रामीण सीट से विधायक हैं। वे पहले भी मंत्री रहे हैं। वे लगातार 5 वीं बार विधायक रहे हैं। बचु भाई मगन भाई खाबड़ ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली वे मध्यगुजरात के ओबीसी समाज से हैं। वे तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे पहले भी राज्यमंत्री रहे हैं। जयद्रथ सिंह परमार ओबीसी समाज से हैं वे इसके पहले तीन बार विधायक रहे हैं।

वे पंचमहाल के कालोल से विधायक हैं। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की हुई है। ईश्वर सिंह पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे पहले भी मंत्री रहे हैं। वे भरूच क्षेत्र के अंकलेश्वर से विधायक हैं। वासन भाई गोपाल भाई अहीर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे कच्छ के अंजार से विधायक हैं। वे पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे अहीर समाज से हैं। विभावरी बेन दवे ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे सौराष्ट्र क्षेत्र के ब्राह्मण समाज से हैं।

वे तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वे भावनगर पूर्व से विधायक हैं। वर्ष 2007 में उन्हें पहली बार विधायक निर्वाचित किया गया था। रमनलाल पाटकर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे दक्षिण गुजरात के आदिवासी समाज से विधायक हैं। उन्हें पांचवी बार विधायक चुना गया है। वे वलसाड़ के उमरगांव से विधायक हैं। वे वर्ष 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वे राज्य में वित्तमंत्री रहे हैं। किशोर कननी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे सूरत के वराछा से विधायक हैं।

उन्हें दूसरी बार विधायक चुना गया है। वर्ष 2012 में उन्हें पहली बार विधायक चुना गया। वे दक्षिण गुजरात के पाटीदार समाज से हैं। अंत में राज्यपाल ने समारोह समाप्त करवाने की अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व अन्य मंत्रियों को शुभकामनाऐं दीं। मंत्रियों को मंचासीन अतिथियों ने शुभकामनाऐं दीं।

कांग्रेस महाराष्ट्र में शुरू करेगी संपर्क अभियान

आंदोलन से राजनीती में आया एक जोशीला गुजराती - जिग्नेश मेवाणी

मूंगफली के दाम गिरने से किसानों ने किया विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -