महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋणमाफी को लेकर सीएम ठाकरे ने किया ये ऐलान
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋणमाफी को लेकर सीएम ठाकरे ने किया ये ऐलान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज को लेकर भाजपा लगातार राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला कर रही है। इस बीच किसानों के कर्ज को लेकर उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में आदर्श चुनाव संहिता और कोरोना महामारी के कारण किसानों के कर्ज माफ करने में कुछ दिन की देरी हुई है। किन्तु अब हमने फैसला लिया है कि हम बाकी बचे किसानों के कर्ज को माफ करने की प्रक्रिया आरंभ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सोमवार को राज्य के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोल्हापुर डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि मानसून खत्म हो गया है, बुआई भी पूरी हो चुकी है, लेकिन फिर भी किसानों को फसल का लोन नहीं मिल रहा है। किसानों को बेमौसम बारिश के कारण बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 

चंद्रकांत ने उद्धव सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था, किन्तु उन्हें अभी तक कुछ नहीं मिला। सरकार ने कहा था कि प्रति हेक्टेअर 25000 से 50000 रुपए तक का मुआवजा प्रदान किया जाएगा, मगर किसानों को कुछ नहीं दिया गया।

चिराग पासवान के बयान से बिहार में सियासी बवाल, क्या होगा राज्य में NDA का हाल ?

चीनी सैनिकों की मौत को ​छुपा रहा चाइना, जानें क्यों

बेदाग रही करण अवतार सिंह की छवि, सरकार ने छिना मुख्य सचिव का पद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -