झारखंड में हुई हिंसा को लेकर CM सोरेन ने दिया ये बड़ा बयान
झारखंड में हुई हिंसा को लेकर CM सोरेन ने दिया ये बड़ा बयान
Share:

रांची: नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर झारखंड के रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में 11 पुलिसकर्मियों सहित लगभग 2 दर्जन लोग चोटिल हो गए थे। अब खबर है कि हिंसा के चोटिल व्यक्तियों में शनिवार को दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के तौर पर हुई है। वहीं दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है। रिम्स चिकित्सालय प्रशासन की तरफ से दोनों की मौतों की पुष्टि की गई है। चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि चोटिल व्यक्तियों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसमें दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। दोनों को हिंसा के समय गोली लगी थी। अभी भी कई चोटिल व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। 

दरअसल, बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के पश्चात् शुक्रवार को देश में कई स्थानों पर हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद झारखंड में भी कई स्थानों पर पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटनाएं हुई थीं। प्रदेश में भड़की हिंसा के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, यह मामला निश्चित तौर पर हमारे लिए चिंता का विषय है। प्रदेश के लोग संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के अपराध में सम्मिलित न हों। सोरेन ने कहा, इस वक़्त हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, मगर हमें धैर्य खोने की जरुरत नहीं है। 

रांची में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले यहां के कुछ ही क्षेत्रों में कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। वहीं रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं भी स्थायी तौर पर सस्पेंड कर दी गई हैं। झारखंड में प्रदर्शन के चलते हालात को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी तथा कुछ अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। उनका कई चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। झारखंड पुलिस के अनुसार, फिलहाल हालात नियंत्रण में है। फोर्स तैनात की गई है। क्षेत्र में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अफसर डेरा डाले हुए हैं। 

शख्स ने भगवान को चढ़ाया अफीम का पौधा, बेहद ही खास है वजह

राँची में मारे गए मुसलमानों के लिए कांग्रेस नेता ने की 50 लाख और सरकारी नौकरी मांग

मनचलों को सबक सीखाने के लिए इस महिला ने धरा माँ दुर्गा का रूप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -