मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने किया दिल्ली में मैट्रो का सफर
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने किया दिल्ली में मैट्रो का सफर
Share:

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में मैट्रो का सफर करते नज़र आए। दरअसल उन्हें भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होना था। इसके लिए वे एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे।

वे एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम का टोकन लेकर मैट्रो में बैठ गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफर में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार  शिवाजी स्टेडियम से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे दिल्ली आते हैं तो प्रोटोकाॅल के अंतर्गत उन्हें लेने के लिए सुरक्षा दस्ता विमानतल पर पहुंचता है। अपना सफर पूरा करने के लिए उन्हें केवल 19 मिनट का समय लगा।

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -