MP: CM शिवराज सिंह ने किया आदिवासियों का सपना साकार, करवाई हेलीकॉप्टर में सैर
MP: CM शिवराज सिंह ने किया आदिवासियों का सपना साकार, करवाई हेलीकॉप्टर में सैर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते कल 4 आदिवासी लोगों को हवाई यात्रा करवाई है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत CM ने इन्हें उदयगढ़ के रणबयड़ा से सेजावाड़ा रिंगोल तक की यात्रा कराई। वहीँ सीएम के इस गेसचर के लिए इन सभी लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बीते बुधवार को CM अलीराजपुर जिले के जोबट और आजाद नगर में जनदर्शन यात्रा पर पहुंचे थे। ऐसे में यहाँ उनकी की जन दर्शन यात्रा जोबट में इन आदिवासी लोगों को उदयगढ़ के रणबयड़ा से सेजावाड़ा रिंगोल तक की हवाई यात्रा करवाई गई। आपको बता दें कि इन चारों लोगों में दरियाव सिंह, ऋतु सिंह, मंगल सिंह, जोत सिंह शामिल रहे जिन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

CM का कहना है कि, 'मेरे गरीब भाई-बहनों के चेहरों पर किसी भी प्रकार से मुस्कान आ जाये, यही मेरे लिए खुशी की बात है, इसी से मुझे आनंद मिलता है।' इसी के साथ आप देख सकते हैं मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। बताया जा रहा है जोबट पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जोबट में 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जिले का औद्योगिक विकास करने की बात कही और ग्राम उमरी में 28 हेक्टेयर में छोटे उद्योग स्थापित करने की बात कही।

इसके अलावा CM शिवराज सिंह ने सहायता समूह की फायर ब्रांड बुक का विमोचन किया और समूह की महिलाओं से संवाद किया साथ ही जोबट की बिटिया राइफल शूटर याना बसंत राठौर से भी बात की।

UN की बेस्ट विलेज लिस्ट में भारत के 3 गाँव शामिल, जानिए किन राज्यों में आते हैं ये गाँव

संयुक्‍त राष्‍ट्र के अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ ओरछा का ये गांव

जलियांवाला बाग के चारों तरफ से हटी धारा 144

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -