विश्व पशु दिवस पर CM शिवराज ने की लोगों से यह संकल्प लेने की अपील
विश्व पशु दिवस पर CM शिवराज ने की लोगों से यह संकल्प लेने की अपील
Share:

भोपाल: आज विश्व पशु दिवस है। यह दिन हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि विश्व पशु दिवस का उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों तथा संगठनों का समर्थन प्राप्त करना है। इस दिन का सबसे अहम उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधो को मजबूत करना है। अब आज विश्व पशु दिवस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ''जीवों पर दया और प्रेम ही भारतीय संस्कृति है! इस धरती पर मनुष्य के अलावा जल, पेड़-पौधे और पशु-पक्षी भी होंगे, तभी धरती जीने योग्य होगी तथा जीवन सुचारू एवं सुखद होगा। आइये World Animal Day पर पशु-पक्षियों के प्रति वात्सल्य, प्रेम के प्रदर्शन के साथ संवेदनशील होने का संकल्प लें।''

ऐसा माना जाता है कि पहली बार विश्व पशु दिवस का आयोजन हेनरिक जिमरमन ने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में स्थित स्पोर्ट्स पैलेस में किया था, हालाँकि साल 1929 से यह दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा। सबसे पहले इस आंदोलन को जर्मनी में मनाया गया, वहीं जर्मनी के बाद यह धीरे धीरे स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया व भारत जैसे कई देशों में मनाया जाने लगा। अब आज यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू गिरफ्तार, गवर्नर हाउस के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

मस्जिद में धमाके के बाद भड़का तालिबान, ISIS के ठिकानों पर किया जोरदार हमला, कई आतंकी ढेर

तीसरी बार इस मशहूर जोड़ी ने रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -