'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर CM शिवराज समेत इन नेताओं ने जताया दुःख
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर CM शिवराज समेत इन नेताओं ने जताया दुःख
Share:

भोपाल: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का कहर अब कम होने लगा है लेकिन इस बीच मौतों की खबर तेजी से आ रही है। हाल ही में 'फ्लाइंग सिख' कहे जाने वाले महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है, और उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है। पद्मश्री से सम्मानित फर्राटा धावर मिल्खा सिंह ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। वह अपनी इस खासियत की वजह से भारत को एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेल में एक गोल्ड मेडल जिताने में सफल रहे थे। आप सभी को बता दें कि इसी हफ्ते भारत के महान फर्राटा धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, और अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज, नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेताओं ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है और लिखा है- ''महान एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, देश का गौरव बढ़ाने में मिल्खा सिंह का योगदान यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।'' वही उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है, ''दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाले फ्लाइंग सिख Milkha Singh के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित है, मिल्खा सिंह के निधन से देश ने अपना एक ऐसा महान खिलाड़ी खो दिया है जिनका जीवन युवा खिलाड़ियों के लिये सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आपका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।''

इसी के साथ मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा है- ''सुविख्यात धावक, 'पद्मश्री' से सम्मानित 'फ़्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।''

लोकसभा सचिवालय के योग दिवस कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी प्रज्ञा ठाकुर

दतिया में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी, 50 लाख की राशि होगी खर्च

मिल्खा सिंह के सम्मान में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -