MP: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, घर या बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी

भोपालः आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस मौके पर सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा है कि अब राज्य में घर या बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी होगा। आप सभी को बता दें कि यह नियम सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर और ग्राम पंचायतों में लागू किया जा चुका है। जी दरअसल MP सरकार ने सरकारी योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए भी यह नियम लागू कर दिया है।

आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि ऐसा नियम बनाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि CM शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर अंकुर अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि, ''हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे बल्कि ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। हमे अपने लिए और अपनों के लिए इस धरती के लिए पेड़ लगाने चाहिए।''

इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि वह परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगा सकते हैं। यह उनके जन्मदिन को हमेशा याद दिलाएगा और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखेगा। इससे पवित्र कार्य कोई और नहीं हो सकता। आप सभी जानते ही होंगे कि एमपी के निवाड़ी जिले में अंकुर अभियान के तहत सबसे ज्यादा पेड़ लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।

MP: जूनियर डॉक्टरों के इस्तीफे का कोई महत्व नहीं है: कमिश्नर बी चंद्रशेखर

Twitter को 'भारत सरकार' का अंतिम नोटिस- तुरंत मानो नए IT नियम वरना।।।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट हुए केजरीवाल, बोले- रोज़ आ सकते हैं 37000 से अधिक केस

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -