अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस: युवा देश की रीढ़ हैं, उनके बिना विकास की कल्पना असंभव है: CM शिवराज सिंह चौहान
अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस: युवा देश की रीढ़ हैं, उनके बिना विकास की कल्पना असंभव है: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: आज अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं की समस्या को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार तक पहुंचाना है। अब आज अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को दी हार्दिक शुभकामनाएं। आप देख सकते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- ''युवा देश की रीढ़ हैं। उनके बिना देश व प्रदेश के विकास की कल्पना असंभव है। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने मध्यप्रदेश सरकार उन्हें कौशल विकास से जोड़ रही है। युवा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति व विकास का सशक्त आधार होते हैं। भारतीय युवा देश व दुनिया को सामाजिक, आर्थिक व राजनीति के साथ प्रत्येक क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु प्रतिबद्ध है। विश्व शांति, विकास, खुशहाली में युवा अपना अधिकतम योगदान दें, शुभकामनाएं!''

वहीँ उनके अलावा मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी ट्वीट किया है और देश के भविष्य और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर युवा शक्ति को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ''युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं, क्योंकि वह ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं।''

आप सभी को बता दें कि पहली बार साल 2000 में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन आरम्भ किया गया था। इस दिन युवाओं को पहचान दिलाने के लिए विश्व भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कहा जाता है युवा किसी भी समाज का चालक होता है, और युवाओ में वो शक्ति होती है जो किसी भी समाज और नीतियों की दिशा बदल सकती है, इसी बात के तहत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुवात की गई और आज इस दिन को बहुत बेहतरीन तरह से मनाया जाता है।

स्वरा भास्कर के बेटे का नाम 'औरंगज़ेब' या 'सुलेमान' ? बोलीं- 'जिसकी भावनाएं आहत हों वो गधा'

सरकार ने समग्र शिक्षा 2.0 अभियान को दी मंजूरी

RSS और भाजपा नेताओं पर आतंकी हमले का इनपुट, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -