CM शिवराज बोले- 'जिनके घर हुए तबाह, दंगाइयों से कराई जाएगी उसकी भरपाई'
CM शिवराज बोले- 'जिनके घर हुए तबाह, दंगाइयों से कराई जाएगी उसकी भरपाई'
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दावा किया कि खरगोन में पूर्ण रूप से शांति है। जिन व्यक्तियों के घरों को दंगाइयों ने नष्ट किया है, उसे बनाने में शासन पूरी मदद करेगा। इसकी भरपाई दंगाइयों से कराई जाएगी। खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ था। यह बाद में दंगों में परिवर्तित हो गया था। खरगोन में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है तथा दिन में कुछ ही घंटों की छूट दी जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन काबू में है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि हमने यह निर्णय किया है कि दंगों के समय दंगाइयों ने जिनके घर में तोड़फोड़ की है, संपत्ति में आग लगाई है, ऐसे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान 10 हैं। इन्हें फिर से बनाया जाएगा। इसमें शासन अपनी ओर से पुर मदद करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि खरगोन में आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों का आँकड़ा 70 है। उन्हें भी शासन की मदद से ठीक कराएंगे। पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान बनेंगे। जो आंशिक क्षतिग्रस्त है, उनकी मरम्मत कर उन्हें फिर बेहतर बनाया जाएगा। जो चोटिल हैं, उनके मुफ्त उपचार का इंतजाम किया गया है। उन्हें कोई समस्या नहीं होने देंगे। जिनकी आजीविका को हानि पहुंची है, उनकी आजीविका भी हम फिर से खड़ी कराएंगे। सरकार पूरी मदद करेगी, जिससे उनके काम धंधे फिर से शुरू हो जाएं। जो मेरे पास सूची आई है, उसमें ऐसे तकरीबन 16 लोग हैं। नुकसान की पूर्ण रूप से भरपाई होगी। अभी सरकार करेगी बाद में दंगाइयों से वसूल होगी। हमारे किसी भी अपने भाई बहनों को वह कोई भी हो संकट के वक़्त अकेला नहीं छोड़ेंगे। सरकार उनके साथ है।

वही खरगोन उपद्रव में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को नुकसान होने का अनुमान आ रहा है। 66 मकानों, 10 दुकानों तथा 27 गाड़ियों को जलाई गई है। 90 से अधिक का पंचनामा तैयार है। जिला प्रशासन ने क्लेन ट्रिब्यूनल के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही आरम्भ कर दी है। 8 पटवारियों के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक भी लोगों से चर्चा कर हानि का आकलन कर रहे हैं। खरगोन दंगों के संबंध में अब तक 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।  

नादिया गैंगरेप: TMC नेता की धमकी- अगर ममता को बदनाम करने की कोशिश की तो डंडा मारकर ठंडा कर दूंगा

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का हमला, कहा- भारतीय को भारतीयों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही

'श्रीराम' को लेकर जीतनराम मांझी ने दिया विवादित बयान, अनिल विज बोले - वो धरती पर बोझ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -